सुपरवाइजर परेशान कर रहा सफाई कर्मचारियों को, हड़ताल में बैठे

Update: 2025-10-16 04:23 GMT

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कल महावीर नगर इलाके के सफाई कर्मियों के बाद अब से कुछ देर पहले शहर दो डिपो में भी हड़ताल शुरू हो गई है।

सफाई कर्मचारियों ने कंपनी के दो डिपो पर ताला जड़ दिया है। सभी कर्मचारी दलदल सिवनी स्थित डंपिंग यार्ड पहुंच गए हैं।कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि सुपरवाइजर के द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है साथ ही कुछ मांगों को लेकर पिछली हड़ताल में आश्वासन दिया गया था जो अब तक पूरी नहीं हुई है। गोकुल नगर और दलदल सिवनी एरिया के रामकीं कंपनी के दोनों सफाई डिपो में तालाबंदी हो गई है।

इससे पहले बुधवार को महावीर नगर के कर्मचारी दो माह से वेतन नहीं मिलने से हड़ताल शुरू कर दिया था। सभी कर्मचारी, इलाके के साईं मंदिर के पास बीच सड़क पर कचरा, और सफाई सामान फेंक कर नारेबाजी की थी।

Tags:    

Similar News

null