हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने लाठीचार्ज करने का लगाया आरोप

Update: 2026-05-16 05:48 GMT

रायपुर। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को भी घर मोहल्ले से कचरा संग्रहण नहीं हो पाया है। कल महापौर मीनल चौबे की चेतावनी के बाद आज सुबह तहसीलदार, निगम अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे। हड़ताल खत्म न करने पर लाठीचार्ज भी किया गया। कुछ सफाई कर्मियों को गाड़ियों में भर कर मोवा थाने और तूता धरना स्थल ले जाया गया।

निगम इन दिनों के स्वच्छता अभियान चला रहा है। सफाई कर्मी बीती दीपावली से अपने वेतन भत्ते बढ़ाने की मांग करते हुए कंपनी और निगम को चेतावनी देते रहे हैं। अब हड़ताल के चलते राजधानी के घरों से कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

सफाई मित्र वाहन घरों से कचरा कलेक्ट करने नहीं पहुंचे। 200 से ज्यादा गाड़ियों के पहिए थम ग‌ए हैं वहीं 900 कर्मचारियों ने वेतन, पीएफ, ड्यूटी टाइमिंग हड़ताल कर दी है। स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पा रहा । इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। वे दो दिन से कचरा इधर उधर फेंक रहे हैं।

Tags:    

Similar News