ड्यूटी से लौटी महिला आरक्षक पर टूट पड़ी देवरानी, घरेलू बात को लेकर उपजा विवाद

छग

Update: 2024-08-20 04:14 GMT

बिलासपुर bilaspur news। कोटा थाने में पदस्थ महिला आरक्षक रविवार की रात अपने घर आई थी। इसी दौरान उनकी देवरानी ने घरेलू बातों को लेकर मारपीट की। मारपीट से घायल महिला आरक्षक ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Kota Police Station

घुटकू के लोनियापारा में रहने वाली दीपिका लोनिया आरक्षक हैं। उनकी पोस्टिंग कोटा थाने में है। रविवार को वे ड्यूटी के बाद अपने घर पर थी। रात करीब नौ बजे वे अपनी बेटी चेतना के साथ बर्तन को साफ कर रहीं थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने कहा। कुछ ही देर बाद उनकी देवरानी शिवरात्रि लोनिया वहां आकर घरेलू बातों को लेकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरक्षक की देवरानी ने पोंछा मारने वाला डंडा उठाकर मारने की कोशिश की। आरक्षक ने डंडा पकड़ लिया तो उसने अपने पति को बुलाया।

इस पर महिला आरक्षक का देवर वहां आ गया। उसने आरक्षक की बेटी चेतना की पिटाई की, साथ ही अपनी भाभी को मारने की कोशिश की। आरक्षक ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। इसी बीच वहां पर आरक्षक की जेठानी वहां आ गई। उसने किसी तरह बीच-बचाव किया। मारपीट से घायल महिला आरक्षक ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


Tags:    

Similar News

-->