बुरखे में छिपाया रहस्य: रायपुर पुलिस क्यों है अब तक खामोश?
शंकर नगर से वीडियो वायरल
Raipur. रायपुर। जहां एक ओर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश अवैध घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क हो रहा है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शांत माने जाने वाले शंकर नगर क्षेत्र का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है, बल्कि यह राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने घर से एक बुरखा और एक खाली बैग लेकर बाहर निकलती है। कुछ समय बाद वही महिला उस बुरखे को एक पुरुष को पहना देती है और उसे लेकर अपने घर के भीतर प्रवेश करती है। इसी दौरान, जो बैग महिला खाली लेकर गई थी, उसमें अब कुछ सामान भरा हुआ नजर आता है। इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है।
वह महिला उस बैग को लेकर भी बुरखा पहने पुरुष के साथ अपने घर के अंदर दाखिल होती है। वीडियो का अगला दृश्य और भी अधिक संदिग्ध है- बुरखा पहने वही पुरुष कुछ समय बाद जब घर से बाहर निकलता है, तो उसने बुरखे के भीतर कुछ वस्तुएं छुपा रखी हैं। यह स्पष्ट संकेत देता है कि बुरखे का इस्तेमाल छुपाव और भ्रामक पहचान के उद्देश्य से किया गया। यह घटनाक्रम न केवल आपराधिक प्रवृत्ति का प्रतीक है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चेतावनी भी है। बुरखे का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति को घर में लाना और फिर उसे संदिग्ध सामग्री के साथ बाहर निकलते देखना, यह किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।
अब सामने उठते हैं कई अहम सवाल:
* आखिर वह महिला किससे मिलने और क्या लाने के उद्देश्य से बाहर गई थी?
* बुरखा उस पुरुष को क्यों पहनाया गया?
* बैग में क्या भरा गया था, और बुरखे के भीतर कौन-सी वस्तुएं छुपाई गई थीं?
* और सबसे महत्वपूर्ण- पुलिस प्रशासन अब तक खामोश क्यों हैं?
इस वीडियो को आधार बनाकर पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। यदि समय रहते इस पर कठोर कदम नहीं उठाया गया, तो यह लापरवाही भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकती है। यह घटना कोई मामूली गतिविधि नहीं, बल्कि यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि रायपुर जैसे शहरों में भी संघन साजिशें आकार ले रही हैं। अब जरूरत है कि पुलिस, खुफिया एजेंसियां और प्रशासन मिलकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष, त्वरित और गंभीर जांच करें।