बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटने का सिलसिला जारी

Update: 2025-03-23 12:16 GMT

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, विष्णुदेव सरकार की पुनर्वास नीति और "नियद नेल्लानार योजना" से प्रभावित होकर माओवादियों के बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटने का सिलसिला जारी है।

आज बीजापुर में 11 लाख के ईनामी 6 माओवादियों सहित कुल 22 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया। समर्पण करने वालों में AOB डिवीजन पार्टी सदस्य, TSC तेलंगाना स्टेट कमेटी सहित अन्य कमेटी के सदस्य हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दृढ़ संकल्प है की मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करना निश्चित ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जवानों के शौर्य और ताकत से बस्तर सहित प्रदेश से नक्सलवाद की काली छाया शून्य होगी।

Tags:    

Similar News