Raipur. रायपुर। राजिम की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता-जनार्दन के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ करोड़ों देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए राजीव लोचन भगवान से प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया।
Tags: