रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना सेक्शन के मध्य ललितपुर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य जायेगा । जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने/गुजरने वाली कुछ एक्सप्रेस गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेगी | जिसका विवरण इस प्रकार है :-
👉 दिनाँक 16 से 19 जुलाई 2026 तक अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व्हाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग होकर बिलासपुर आयेगी ।
👉 दिनाँक 20 जुलाई 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस व्हाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग होकर विशाखापटनम जायेगी ।
👉 दिनाँक 19 जुलाई 2026 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस व्हाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मालखेड़ी मार्ग होकर विशाखापटनम जायेगी ।