फंदे पर मिली नवविवाहिता, मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप

Update: 2022-08-13 08:38 GMT

पलारी। बलौदाबाज़ार जिले के गिधपुरी क्षेत्र के ग्राम सहाड़ा की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, पलारी तहसील के अंतर्गत सहाड़ा गांव निवासी संगीता साहू ने शुक्रवार को अपने घर पर ही फांसी लगा ली। उसके पति का नाम शिवा साहू बताया गया है जो कि महज 22 साल का है। डेढ़ साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। शिवा घर में ही वेल्डिंग दुकान चलाता था। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते थे। घटना के समय पति बाहर गया हुआ था। फिलहाल थाना गिधपुरी पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

परिजनों को महिला की खुदकुशी की सूचना पड़ोसियों ने दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाकर मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोपों के आधार पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

Tags:    

Similar News