नए कलेक्टर ने नहीं संभाला पदभार, परेशान हो रहे फरियादी

छग

Update: 2023-05-05 09:25 GMT

मनेन्द्रगढ़। नए जिले मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी - भरतपुर के कलेक्टर पी एस ध्रुव के तबादले के बाद जनदर्शन नहीं लगने से फरियादी मायूस लौटने को मजबूर हैं। बता दें कि, नए जिले में नरेंद्र दुग्गा की पदस्थापना की गई थी, लेकिन 2 हफ्ते बीतने के बाद भी नरेंद्र दुग्गा ने यहां पदभार ग्रहण नहीं किया है। इस कारण नए जिले के लोगों के काम नहीं हो पा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक सप्ताह बुधवार को कलेक्टर स्वयं आम जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने निर्देश देते थे। लेकिन पिछले 2 सप्ताह से मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर, भरतपुर, केल्हारी, खंडगवा सहित दूर दराज से आने वाले ग्रामीण मायूस लौट रहे हैं। जनदर्शन से समस्याओं के निराकरण की आस रहती थी। कलेक्टर कार्यालय में लोगों को अपने कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।


Tags:    

Similar News