पीट-पीटकर मामा की हत्या करने वाला भांजा गिरफ्तार

Update: 2022-10-15 07:25 GMT

अंबिकापुर।  सूरजपुर जिले में एक हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग एक सप्ताह पहले हुई इस हत्या के मामले में सूरजपुर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल 30 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सलका गांव का निवासी मृतक फूलसाय अपनी बहन से मिलने गेतरा गांव गया हुआ था। यहां मृतक के बहन के बगीचा में उसका शव बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि घटना के दिन मृतक के भांजे अजय सिंह से फुलसाय का विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि घटना के दिन शराब पीने को लेकर उसके मामा से उसका विवाद हुआ था। इस पर आरोपी ने आक्रोश में आकर पीट-पीटकर अपने मामा की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Tags:    

Similar News