सलाखों के पीछे पहुंचे सड़क पर पटाखे फोड़ने वाले उपद्रवी

छत्तीसगढ़.

Update: 2025-10-24 12:50 GMT
कवर्धा: कबीरधाम शहर में बीच सड़क पर पटाखे फोड़ने वाले 4 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 अक्टूबर के दिन अम्बेडकर चौक में कुछ युवकों ने सड़क को ही पटाखा मैदान बना दिया था। उन्होंने राहगीरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना पटाखे फोड़े और वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। SP धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिसके बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घटना में शामिल 4 उपद्रवियों को पकड़ा। उनके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया। उन्हें 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. आशुतोष गुप्ता (20 साल)
2. प्रकाश साहू (24 साल)
3. दुर्गेश धनकर(25 साल)
4. रूपेश देवदास (23 साल)
पुलिस के मुताबिक, बाकियों की भी पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। जांच में अन्य संलिप्त युवकों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी भी पता तलाश की जा रही है जल्द ही उनको भी हिरासत में लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News