मंदिर में शादी, प्रेमिका जब बच्चे को जन्म दिया तो भाग गया था युवक , अब गिरफ्तार

छग

Update: 2025-09-29 10:08 GMT

जशपुर। पुलिस ने एक बेहद ही शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कारनामे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। शादीशुदा आरोपी ने पहले तो खुद को कुंवारा बताया और फिर 24 साल की युवती से दोस्ती किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार प्रेम संबंध स्थापित किया। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो उसकी डिलीवरी कराकर बच्ची और प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, इस बात से दुखी पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जशपुर क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में वह कुनकुरी के एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती थी और एक घर में किराएदार के रूप में रहती थी। आरोपी मनोज कुमार पांडे भी उसी कंपनी में काम करता था। मनोज, प्रार्थिया के कुछ ऑफिशियल कामों में मदद भी करता था। इसी दौरान दोनों में जान पहचान बढ़ गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी मनोज कुमार पांडे, प्रार्थिया से शादी करूंगा कह कर झांसा देने लगा।

इसी दौरान 7 मार्च 2024 की रात 11 बजे आरोपी मनोज कुमार पांडे पहली बार प्रार्थिया के किराए के मकान में आया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आए दिन आरोपी किराए के मकान में आकर प्रार्थिया से दुष्कर्म करता था। प्रार्थिया के द्वारा जब शादी करने को कहा जाता था, तब आरोपी मनोज कहता था कि अभी लिव इन में रहते हैं, बाद में शादी करेंगे। इसी दौरान प्रार्थिया गर्भवती हो गई और शादी के लिए दबाव बनाने पर मनोज उसे एक मंदिर में ले जाकर सिंदूर लगा दिया और दोनों साथ में रहने लगे। मनोज कुमार पांडे जनवरी 2025 में कुनकुरी की जॉब को छोड़कर राजनांदगांव चला गया। वहां एक मिल में काम कर रहा था।दोनों के मध्य फोन से बातचीत होती रहती थी। पीड़िता ने जब अपनी डिलीवरी के संबंध में मनोज को जानकारी दी, तो उसने पीड़िता को अपने पास राजनांदगांव बुला लिया और मिल के पास ही किराए के मकान में रहने लगे।

19 अप्रैल 2025 को पीड़िता ने राजनांदगांव के शासकीय हॉस्पिटल में एक पुत्री को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद प्रार्थिया राजनांदगांव में ही आरोपी के साथ किराए का मकान में रह रही थी। इसी बीच 8 मई 2025 को आरोपी मनोज कुमार पांडे, प्रार्थिया व बच्ची को छोड़कर चला गया। पूछताछ पर आरोपी मनोज कुमार पांडे के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक मार्टिन खलखो, आरक्षक राजेश निराला व संदीप साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Tags:    

Similar News

null