मॉब लिंचिंग का शिकार प्रवासी मजदूर का आज होगा अंतिम संस्कार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-12-24 02:36 GMT

सक्ति। केरल के पालक्काड जिले में दलित प्रवासी मजदूर की हत्या का मामला सामने आने के बाद मृतक का शव उसके गृहग्राम पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के करही गांव निवासी रामनारायण बघेल (31) का शव हत्या के छह दिन बाद मंगलवार देर रात करीब 2 बजे गांव लाया गया। सुबह अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रामनारायण बघेल 13 दिसंबर को रोज़गार की तलाश में केरल गए थे, जहां वे एक निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। बीते दिनों पालक्काड जिले में चोरी की एक घटना के बाद स्थानीय लोग संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रामनारायण को गलती से बांग्लादेशी समझ लिया गया और भीड़ ने लाठियों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला गलत पहचान और भीड़ हिंसा से जुड़ा है, जिसकी जांच की जा रही है।


Tags:    

Similar News

null