जलती होलिका में मजदूर को गिराया, गिरफ्तारी से बचने बदमाश ने कर लिया पुलिस से सेटिंग

छग

Update: 2023-03-10 01:28 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर में गाली-गलौज करने से मना करने पर एक बदमाश ने युवक को जलती होलिका में धक्का देकर गिरा दिया, इससे वो बुरी तरह झुलस गया है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, इस गंभीर केस में पुलिस ने साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया है। इधर, परिजन ने पुलिस और आरोपी से सेटिंग होने का आरोप लगाया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। हरदीडीह निवासी सुरेश कुमार साहू (22) रोजी-मजदूरी करता है। उसने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बीते 7 मार्च की रात गांव के बाहर होलिका दहन किया जा रहा था, जहां पर वह अपने भाई राममोहन साहू व अन्य लोगों के साथ मौजूद था। होलिका जलाने के बाद सभी लोग वहां खड़े थे। तभी नारायण साहू ने उसके भाई राममोहन को गाली देने लगा। इस पर उसके भाई ने मना किया।

विरोध करने पर नारायण उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगा। फिर अचानक उसने राममोहन को जलती होलिका में धक्का मार दिया, जिससे वह गिर गया। इस घटना में उसके कपड़ों में आग लग गई और देखते ही देखते उसके हाथ-पैर और पीट झुलस गया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर बाहर निकला। इस दौरान मौजूद लोगों ने आग बुझाई। लेकिन, तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।


Tags:    

Similar News

-->