घायल मां की मौत, एक्सीडेंट स्पॉट में बेटे ने तोड़ा था दम

बड़ा हादसा

Update: 2025-06-12 08:38 GMT

सूरजपुर। भटगांव थाना इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई। दरअसल जरही निवासी महिला उर्मिला नायक स्कूटी पर सवार होकर अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ माटीगुड़ा जा रही थीं।

तभी तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग के कप्सरा गांव के पास उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

मृतक महिला नगर पंचायत जरही में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया लेकिन लटोरी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News

null