पति ने खुद को कमरे में किया बंद, खिड़की से पत्नी ने देखी तो लटक रही थी लाश

छग

Update: 2026-04-26 07:43 GMT

सरगांव. नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 2 मौहार पारा में शुक्रवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नेतराम साहू 40 वर्ष, पिता बिहारी साहू, दोपहर में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया था.

करीब एक घंटे बाद उसकी पत्नी योगेश्वरी ने खिड़की से देखा तो वह कमरे के अंदर छत में लगे हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ था. परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की.

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक के भाई कुमार साहू की रिपोर्ट पर थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया गया है कि मृतक कृषि कार्य से जुड़ा हुआ था. आत्महत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है.

Tags:    

Similar News