सरकार केवल किसानों के हित की बातें करती है, काम कुछ नहीं करती : बृजमोहन अग्रवाल

छग

Update: 2022-12-19 13:29 GMT
रायपुर। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने विश्वासघात किया है। प्रदायिक दंगे और कर्फ्यू जैसी स्थिति प्रदेश में कभी नहीं हुई, पुलिस विद्रोह भी कांग्रेस शासन काल में हुआ। प्रदेश में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। चार सालों में बलात्कार के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने प्रदेश वासियों को कर्ज तले दबा दिया है।
प्रदेश सरकार ने 51 हजार करोड़ का कर्ज ले रखा है विधायक अग्रवाल ने कि कहां तो कर्ज माफी की बात थी उलटे इस सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ को ही कर्जदार बना दिया। मात्र तीन वर्ष में इसने 51 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज ले लिया। जबकि भाजपा के पंद्रह वर्ष में तमाम विकास कार्यों के बावजूद कर्ज इससे आधा भी नहीं था। कांग्रेस के कुप्रबंधन का हाल यह है कि इसे वेतन तक देने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है।
Tags:    

Similar News

-->