सुकमा। कलेक्टर के अध्यक्षता में आज जीवन दीप समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। बैठक में सीएस अभय तोमर ने जिले में स्वास्थ्य संबंधी वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए विशेष बिन्दुओं पर अपनी बात रखी। साथ ही कार्यरत जीवन दीप समिति के कार्यों के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा जिला अस्पताल सुकमा में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए जिले में प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में बताया। साथ ही जीवन दीप समिति के आय-व्यय का विवरण से अवगत कराया। सीएस तोमर ने अस्पताल में रिक्त पदों की भर्ती और ट्रांजिट हास्टल व अन्य विषयों से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर एसडीएम प्रीति दुर्गम, डिप्टी कलेक्टर अजय मोडिय़ाम, सीएमएचओ महेश सांडिल्य, सीएमओ सुकमा आशीष कोर्राम व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Tags: