ढाबे मालिक के बारे में पूछने लगा ग्राहक, संचालक और कर्मचारियों ने कर दी पिटाई

Update: 2021-12-31 05:10 GMT

बिलासपुर। सेंदरी स्थित ढाबे में भोजन करने गए युवकों से संचालक और उसके साथियों ने मारपीट की। हमले में घायल एक युवक की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर कोनी पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के लोधीपारा निवासी शुभम चिमनानी मोबाइल दुकान में काम करते हैं। मंगलवार की रात दो बजे वे अपने साथियों राकी कमलसेन और ओंकार सूर्यवंशी के साथ सेंदरी के अपना ढाबा में खाना लेने गए थे। इस दौरान ढाबा बंद था। ढाबे का एक दरवाजा खुला हुआ था। वहां से शुभम ने कर्मचारियों से खाना मांगा। साथ ही ढाबे के मालिक के संबंध में पूछा।

इस पर कर्मचारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर ढाबे के कर्मचारी गोल, सन्नी और भानू ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच ढाबे के मालिक अंकुर सिंह और उसके साथी मंगेश सिंह, दीपक सिंह, कमलेश सिंह भी वहां आ गए। उन्होंने युवकों को लोहे के पाइप और डंडे से पीटा। युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद सीधे कोनी थाने पहुंचे।

घायलों की हालत देखते हुए पुलिस उन्हें लेकर सिम्स गई। सिम्स में शुभम और राकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, ओंकार की स्थिति गंभीर होने पर उसे भर्ती किया गया। गुस्र्वार को उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद शुभम ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->