दंपती ने व्यवसायी को धमकाया, अधिक ब्याज वसूले

छग

Update: 2025-04-19 10:34 GMT

राजनांदगांव। कर्ज देकर ब्याज के रुप में मनमाने रकम की वसूली करने वाले दंपती पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वीणा शर्मा ने व्यवसाय के लिए जरुरत होने पर लेबर कालोनी निवासी दंपति ललिता सोनी और उनके पति विनय सेमुअल से 3 लाख 90 हजार रुपए बारी -बारी से उधार लिया। इसके बाद से दंपति लगाकर प्रार्थी पर अतिरिक्त ब्याज लगाकर रकम वसूलते रहे।

प्रार्थी ने उधार के एवज में 5 लाख 46 हजार रुपए भी लौटा दिया। इसके बाद भी उसके ब्लैंक चेक को लगाकर चेक बाउंस कराया गया। वहीं ब्याज की रकम देने के लिए लगातार धमकाते रहें। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बगैर साहूकार लाइेंस के मनमाना ब्याज वसूलने वाले दंपति ललित व उनके पति विनय सेमुवल पर मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News