खमतराई ब्रिज के पास पानी चोरी पर निगम ने की कार्रवाई

Update: 2026-05-05 08:16 GMT

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू और आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार आज नगर निगम जल कार्य विभाग के रावणभाठा फिल्टरप्लांट की टीम द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 2 की टीम सहित राजधानी शहर रायपुर में खमतराई ब्रिज के पास राइर्जिंग मेन पाईप लाईन से लिये गए .

अवैध नल कलेक्शन को स्पाट पर पहुंचकर विच्छेद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई नगर जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता जल नर सिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता जोन 2 पी. डी. धृतलहरे, सहायक अभियंता फिल्टरप्लांट योगेन्द्र कुमार देवांगन एवं नगर निगम जल कार्य विभाग के रावणभाठा फिल्टरप्लांट और नगर निगम जोन 2 जल कार्य विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारीगणों एवं कर्मचारीगणों की स्पाट पर अवैध नल विच्छेद कार्रवाई के दौरान उपस्थिति रही.

Tags:    

Similar News