निगम की टीम ने बीएसयूपी, अटल आवास और बॉम्बे परिसरों का किया निरीक्षण

Update: 2025-05-21 08:16 GMT

रायपुर।  आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भगतराम हरवंश, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, उप अभियंता विक्रम सिंह ठाकुर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा, तेजेश पटेल की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के क्षेत्र के अंतर्गत बीएसयूपी, अटल आवास योजना, वाल्मीकि अम्बेडकर आवास योजना वाम्बे परिसर कबीर नगर क्षेत्र का सम्पूर्ण निरीक्षण कर वहाँ की मार्ग सफाई, नाली, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, उद्यान की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.

स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने इस सम्बन्ध में जनहित में व्यवस्था सुधारने के सम्बन्ध में नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर को स्थल पर आवश्यक निर्देश दिए.स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने वार्ड के रहवासियों से चर्चा कर जनसमस्याओं की जानकारी ली और सभी जनसमस्याओं का जोन के माध्यम से जनहित में त्वरित निदान करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए. निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन अधिकारियों को वार्डों में जनहित में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सुधारने के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए फोकस होकर करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.

Tags:    

Similar News

null