समझाइश देने पहुंचे आरक्षक की पिटाई, टोल प्लाजा में हुआ विवाद

Update: 2021-12-04 08:54 GMT
Click the Play button to listen to article

बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा में शुक्रवार की रात कर्मचारियों और ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ड्राइवर ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहां मौजूद हिर्री थाने के आरक्षक ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर ड्राइवर और उसके साथियों ने आरक्षक पर भी हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्ष को लोगों को पकड़कर थाने ले आई है। यहां पर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्ष की शिकायत सुन रही है।

शुक्रवार की रात नौ बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी का ड्राइवर शाहजहां खान अपने ट्रेलर को लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद टोल प्लाजा के कर्मचारी ने उसे वाहन पीछे करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर शाहजहां कर्मचारी से गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर वह लोहे का राड लेकर नीचे उतरा। टोल प्लाजा कर्मी ने इसकी जानकारी अपने सुपरवाइजर को दी। वहीं, ड्राइवर ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुंशी को वहां बुला लिया। मुंशी सुरजीत सिंह वहां अपने साथियों सौरभ सिंह और जौहर सज्जाद के साथ वहां पहुंचा। उसने टोल प्लाज के कंट्रोल रूम में जाकर गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी हिर्री पुलिस को दी। इस पर आरक्षक रघुनंदन रेड्डी वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों को समझाइश दी। इस पर सुरजीत ने आरक्षक से भी मारपीट की। आरक्षक ने इसकी जानकारी थाने में दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई है। देर रात तक दोनों पक्ष से पूछताछ की जा रही थी।

Tags:    

Similar News