निर्माणकार्यों प्रगति सहित अपूर्ण, पूर्ण एवं अप्रारंभ, प्रारंभ कार्यों की कलेक्टर ने ली जानकारी

छग

Update: 2025-08-21 18:06 GMT
Dantewada. दंतेवाड़ा। संयुक्त जिला कार्यालय में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी नगरीय निकायों, दंतेवाड़ा, गीदम, बड़े बचेली, बारसूर एवं किरंदुल, के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं अभियंताओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी नगरीय क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के तहत प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन आवासों का निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल शुरू किया जाकर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। बैठक में इसके अलावा नगरीय निकायों के विभिन्न मदों से संचालित अधोसंरचनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई। 


इसमें जमीन आबंटन, सामुदायिक भवन निर्माण, अटल परिसर, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, अहाता निर्माण, आकांक्षी शौचालय निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पालिका बाजार सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, शेड निर्माण, डोम शेड निर्माण, जैविक बाजार में प्लेटफॉर्म निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे। इसके अतिरिक्त दंतेश्वरी तालाब के आसपास पाथवे (वॉकवे) निर्माण कार्य की भी जानकारी ली गई और इसे निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर दुदावत ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के तहत राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, 15वें वित्त आयोग तथा डीएमएफ मद से संचालित निर्माण कार्यों को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बैठक में दंतेवाड़ा, गीदम, बड़े बचेली, बारसूर और किरंदुल के नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News