कलेक्टर ने युवाओं को उनकी रूचि और मार्केट में रोजगार की मांग अनुसार प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश

छग

Update: 2026-07-27 18:21 GMT
Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने विगत दिवस 24 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने युवाओं को उनकी रूचि और मार्केट में रोजगार की मांग अनुसार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए है ताकि युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर एस डी सी स्टेट हेड वैभव अग्रवाल, सुबोध कुमार की उपस्थिति में जिले में स्थित समस्त शासकीय आई टी आई, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य एवं जिले में पंजीकृत
समस्त शासकीय
एवं अशासकीय वी टी पी के साथ जिले के युवाओं के लिए उपलब्ध बेहतर रोजगार के अवसरों के विषय पर चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान सुबोध कुमार के द्वारा एम् आर एफ जैसे बड़े संस्थानों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकरी साझा किया गया। 


साथ ही इन संस्थाओं के अधिकारीयों से भी विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वार्तालाप करवाया गया इसके अलावा वेल्डर, मेसन जैसे ट्रेड में विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की भी जानकारी प्रदाय करवाया गया, जिले में स्थित 2 शासकीय आई टी आई को भविष्य में आने वाले रोजगार के अवसरों के अनुरूप उनके प्रयोगशाला को मॉडल प्रयोगशाला के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई. जिले में एग्रीकल्चर एवं अलाइड सेक्टर में भी मांग के अनुसार प्रशिक्षण एवं नए प्रोडक्ट जिनकी बाज़ार में मांग है उनके चिन्हांकन एवं विकसित करने के संबंध में चर्चा किया गया। कलेक्टर द्वारा समस्त वी टी पी को यह निर्देशित किया गया की भविष्य के मांग के अनुरूप ही जिले के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदाय किया जाए ताकि उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो. साथ ही वैभव अग्रवाल द्वारा प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना एवं पी विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी प्रदाय किया गया।
Tags:    

Similar News