Baloda Bazar. बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के भूतल पर स्थित कोषालय के डबल लॉक स्ट्रांग रूम सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे गए विभिन्न मूल्यों के ज्यूडिशियल एवं नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर, टिकट, फार्म का अवलोकन कर पंजियों में की गई प्रविष्टि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी से स्ट्रांग रूम में उपलब्ध विभिन्न मूल्यों के न्यायिक एवं गैर न्यायायिक स्टाम्प पेपर तथा रसीदों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री शर्मा ने सेवा सेतु केन्द्र मे केन्द्र संचालक से प्रतिदिन आवेदनों की संख्या व प्रमाण पत्र प्रदाय करने मे लगने वाले समय की जानकारी ली।उन्होंने अधीक्षक कार्यालय मे आवक-जावक पंजी,पत्रों पर मार्किंग का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर कोर्ट मे ई -कोर्ट मे प्रकरणों की एंट्री एवं निराकरण के सम्बन्ध मे जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी,जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Tags: