कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

छग

Update: 2023-08-18 16:47 GMT
बालोद। कलेक्टर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना बढ़ाने की शपथ दिलाई। इस दौरान कलेक्टर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने 20 अगस्त को मनाये जाने वाले सद्भावना दिवस के अवसर पर भावनात्मक एकता और सद्भावना बढ़ाने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली।
Tags:    

Similar News