मंत्रालय महानदी भवन में आज CM साय कई बैठकें करेंगे

Update: 2026-01-29 03:50 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभागीय बैठकों में व्यस्त रहेंगे. सुबह 11 बजे के बाद मंत्रालय स्थित महानदी भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे, जहां विभागीय कार्यों और प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी. शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर न्यू सर्किट हाउस में ई-प्रगति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे. इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है. आम आदमी पार्टी ने इसे बढ़ाकर 28 फरवरी तक करने की मांग की है. आप नेताओं का दावा है कि करीब 5 लाख किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हैं, जिसका मुख्य कारण ऑनलाइन पोर्टल में टोकन नहीं मिलना है. इस मुद्दे को लेकर आप के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने आज 29 जनवरी को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम का ऐलान किया है. राजधानी सहित जिला मुख्यालयों और नेशनल हाईवे-30 पर अभनपुर के मोहन ढाबा के पास दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया जाएगा.


Tags:    

Similar News

null