पप्पू फरिश्ता 

सीएम ने जनता के लिए अपनी प्रतिबद्धता औऱ प्राथमिकता को प्रमुखता दी

मुख्यमंत्री विष्णुसाय एक पिता की भूमिका निभाते हुए सामूहिक विवाह के आयोजन को बड़े पर स्तर पर प्रदेश में कराया जो यह दर्शाता है परिवार के मुखिया का अपनापन पिता और मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी बखूबी निभायी औऱ घऱाती बाराती परंपरा का निर्वहन किया। सीएम साय ने अपना वादा निभाया। पूरे प्रदेश में कांग्रेस शासनकाल में गुंडों और सट्टा, नशा, माफ़ियाओं का बोलबाला था और पूरे प्रदेश में भू-माफ़िया और कबाड़ा माफ़िया गली-गली में हर शहर में अपना कारनामा और सरकार और जनता को नुक़सान पहुँचा रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने त्वरित व तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे प्रदेश में नशा विरोधी अभियान चलाकर वे जनता के लिए अपनी प्रतिबद्धता औऱ प्राथमिकता देते हुए पूरे प्रदेश से भू माफ़ियाओं से मुक्त करने की दिशा में कार्रवाई की । देश के एकमात्र मुख्यमंत्री है जो अपनी छवि के अनुसार या अनुरूप सरल तरीक़े से सबके साथ सबका विकास,भोले भाले अंदाज़ में छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को 15 घंटे से भी ज़्यादा समय देकर निर्विवाद अपनी सेवाएँ देकर भारतीय जनता पार्टी का नाम रोशन कर रहे और भारतीय जनता पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ा रहे है। मुख्यमंत्री अपनी सहजता औऱ सरल स्वभाव के कारण आसानी से जनता से मिलते है जिसके चलते सरकार के जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

विष्णुदेव सरकार की उद्योग नीति से बड़े उद्योगपति आकर्षित

छत्तीसगढ़ को बिज़नेस हब बनाने में विष्णुदेव सरकार की नीतियों की बड़ी भूमिका

प्रदेश के प्रथम असली आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु साय ने अपनी ईमानदार छवि के साथ प्रदेश की सेवा में दो वर्ष पूरे कर लिए प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर गंभीरता से काम करने वाले मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है। छत्तीसगढ़ को बड़ा बिज़नेस हब बनाने की दौड़ में विष्णुदेव सरकार की नीतियों ने बड़ी भूमिका है। बस्तर जैसे नक्सल क्षेत्र को भी नक्सल मुक्त करने में राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के सहयोग से अंतिम डेडलाइन के पहले ही लगभग नक्सल समस्याओं का समाधान प्राप्त कर लिया है और ग़रीब जनता के लिए सस्ता अनाज, बिजली और हर घर नल-जल योजनाओं को सबसे अच्छे ढंग से लागू करने में छत्तीसगढ़ ने देश में अपना विशिष्ट स्थान बना लिया है । प्रदेश में व्यापार की प्रगति GST मैं लगातार बढ़ोतरी ये दर्शाती है कि प्रदेश में व्यापार अपने ऊपरी स्तर पर लगातार बनाए हुए है । सरकारी गाइड लाइनों में है प्रदेश के व्यापारियों की बात को मानते हुए हैं राज्य सरकार ने पूर्ण रुप से संशोधित गाइडलाइन जनता के हित में लाई है । प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ राज्य को बीमारू राज्य नहीं कह सकते हैं । अधिक से अधिक उद्योगों को छत्तीसगढ़ में आने के लिए प्रोत्साहित करने की नीतियों पर लगातार काम कर रही है। जिसका परिणाम यह हुआ कि बड़े से बड़े उद्योग घराने छत्तीसगढ़ की ओर रुख़ कर रहे है। 

Tags: