CM ने घर बुलाकर दिया श्रवण यंत्र, भावुक हुए दोस्त

Update: 2024-06-16 09:04 GMT

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके रायपुर निवास में जशपुर जिले Jashpur district के अनेर सिंह मिलने आए। इस खास मुलाकात ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने विधायकी और संघर्ष के दिनों की याद दिला दी। Chief Minister Vishnudev Sai

chhattisgarh news अनेक यात्राएं, अनेर सिंह के दुलदुला निवास में गुजारे दिन, राजदूत की सवारी, 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियां और घर-परिवार की जब बातें हुई, तो मानो सब कुछ मुख्यमंत्री के आंखों के सामने तैरने लगा। जशपुर जिले के ग्राम सिरिमकेला के रहने वाले अनेर सिंह दरअसल पिछले 15-20 सालों से कान की समस्या से ग्रसित है और उन्हें सुनने में कठिनाई होती है। धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कम हो गई। मुख्यमंत्री साय को जब यह बात पता चली, उन्होंने तत्काल अनेर सिंह को रायपुर मिलने बुलाया और स्वयं उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

aner singh मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेर सिंह से ढेर सारी बाते की, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने यंत्र लगाने के बाद पूछा आवाज आत हे, सुनात हे। सिंह ने जवाब दिया अब अच्छे से आवाज आ रही है और इसे चलाना भी सीख गया हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले जैसा पाकर अपनी खुशी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा अपनों से मुलाकात हमेशा सुखद होता है। उन्होंने सिंह से जशपुर आकर मिलने का वादा भी किया।


Tags:    

Similar News

-->