बस्ती में घुसे भालू को खदेड़ा गया, लोगों ने राहत की सांस ली

छग

Update: 2025-06-07 05:24 GMT

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर दिखा भालू रिहायशी इलाके में दाखिल हो गया। भालू भीम नगर इलाके में विचरण करते पहुंच गया। इसके बाद एक पेड़ के सहारे वार्ड की बाउंड्री के दीवार पर भी चढ़ गया। जिस पर लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने भालू को खदेड़ना शुरू कर दिया।

लोगों के शोर और भीड़ को देखकर भालू बाउंड्री की दीवार से उतरकर दोबारा पहाड़ी की ओर भाग गया। इसका विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके पहले भालू को मंदिर के आसपास की पहाड़ी में घूमते देखा गया था।

जिसके बाद वन अमले की टीम मौके पर पहुंची। रात में भी वनकर्मी भालू की निगरानी करते रहें। लेकिन जैसे ही देर रात हुई और माहौल शांत हुआ। भालू पहाड़ी से बस्ती की ओर आ गया। गुरुवार को भी पूरे दिन भालू पहाड़ी के आसपास के हिस्से में ही मंडराता रहा। वन विभाग की एसडीओ पूर्णिमा राजपूत ने बताया कि भालू की निगरानी की जा रही है।


Tags:    

Similar News

null