सुकमा में तीन की गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क को हुआ बड़ा नुकसान

Update: 2025-11-19 06:36 GMT

सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जगरगुंडा और केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े कई सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो दिनों में हुई इस कार्रवाई को नक्सल संगठन के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक जगरगुंडा एरिया कमेटी के प्रमुख और कुख्यात नक्सली कमांडर लखमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मदन्ना उर्फ़ जग्गु दादा को भी पकड़ा गया है। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में लंबे समय से सक्रिय और चर्चित नक्सली एरिया कमांडर सोड़ी मनीला को भी दबोच लिया। इन गिरफ्तारियों के बाद जगरगुंडा और आसपास के इलाकों में नक्सली नेटवर्क को बड़ा नुकसान हुआ है।

इधर आंध्र प्रदेश पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 SZCM समेत कुल 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन संयुक्त अभियानों ने नक्सली संगठन की जमीनी संरचना को गहरा झटका दिया है। पिछले दो दिनों में सुरक्षा एजेंसियों की इन उल्लेखनीय सफलताओं ने नक्सल विरोधी अभियान को नई गति दी है जिससे प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News

null