सन्यासीपारा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2025-07-05 17:35 GMT
Raipur. रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के सन्यासीपारा में शनिवार को आम नागरिकों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को आतंकित कर रहा था। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम देवेन्द्र दामले उर्फ बाबू (पिता – राजकुमार दामले, उम्र 21 वर्ष) है, जो कमल चौक, संतोषी मंदिर के पास, रामेश्वर नगर का रहने वाला है।
🔪 जब्ती:
टीम ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया है, जिसे वह अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 727/25 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। देवेन्द्र दामले आदतन अपराधी है। वह पूर्व में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में माना संप्रेक्षण गृह और जेल जा चुका है।
Tags:    

Similar News