बिलासपुर में धारदार चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2025-10-10 19:04 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंडपारा में दिनांक 8 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे हुई मारपीट और धारदार चाकू से हमला मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुजल शर्मा (20 वर्ष), निवासी गोंडपारा, सीताराम मंदिर के पास, अपने मित्र कृष गुप्ता उर्फ अक्षय गुप्ता के साथ एक्टिवा से घूमने निकली थी। इसी दौरान सीताराम मंदिर के पास बिट्टू बालमिकी अपनी मेहरून रंग की एक्टिवा पर आया, जिसके पीछे राहुल यादव बैठा हुआ था। आरोपियों ने बिना किसी कारण के सुजल शर्मा और उनके मित्र को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।


सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल यादव को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि राहुल यादव ने अपने पास रखे धारदार चाकू से सुजल शर्मा की दाहिनी जांघ पर हमला किया, जबकि बिट्टू बालमिकी ने हाथ-मुक्के से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का चाकू बरामद किया, जो घटना में प्रयुक्त हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथी ने सार्वजनिक स्थान पर भय उत्पन्न किया और निर्दोष नागरिक पर हमला किया। इस मामले में अपराध क्रमांक दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी सिटी कोतवाली ने बताया कि ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Tags:    

Similar News