फरार हमलावर गिरफ्तार, ड्राइवर और उसके भाई पर किया था जानलेवा हमला

Update: 2022-06-24 07:17 GMT

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में ड्राइवर और उसके भाई पर जानलेवा हमले करने के मामले में फरार चार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाशकांत ने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर दर्रीघाट में रहने वाले रवि कश्यप मंदिर के पास अपने साथियों से बात कर रहे थे। इसी बीच गांव में रहने वाला योगेश तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पर आया। उसने पुरानी रंजिश पर रवि से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर योगेश और उसके साथियों ने रवि की बेसबाल स्टिक, लाठी और राड से पिटाई की।

इसके बाद रवि के बड़े भाई नरेंद्र की भी उन्होंने पिटाई की। मारपीट से नरेंद्र को गंभीर चोटे आई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच आरोपित फरार हो गए। गुस्र्वार को पुलिस ने मामले में फरार योगेश तिवारी(32), शशि कुमार कश्यप(23), गेंदराम धुरी(53) और दिलीप कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News