आधार सेवा केंद्र बना आयते के जीवन में उम्मीद की नई किरण

Update: 2026-07-30 12:30 GMT

दंतेवाड़ा। नागरिकों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के आधार सेवा केंद्र नई और सुधरे हुए कामों के साथ एक बड़ी मदद हैं। यहाँ सभी जरूरी काम एक ही छत के नीचे आसानी से हो जाते हैं।दंतेवाड़ा जिले के ग्राम तोयलंका की निवासी आयते के लिए आधार सेवा केंद्र किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। कई वर्षों से आधार कार्ड निष्क्रिय होने के कारण उन्हें पेंशन, राशन और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। कई बार प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिससे वे काफी परेशान और निराश थीं।

आधार कार्ड को फिर से सक्रिय करने पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी

एक दिन गांव के लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आधार सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाता है। यह सुनकर आयते तुरंत आधार सेवा केंद्र पहुंचीं और अपनी समस्या वहां के कर्मचारियों को बताई। जांच में पता चला कि लंबे समय से ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं होने के कारण उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर उनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई और आधार कार्ड को फिर से सक्रिय कर दिया। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय पर पूरी की गई।

आधार सेवा केंद्र की सुविधा से परेशानी दूर

आधार कार्ड सक्रिय होने के बाद अब आयते को पेंशन, राशन और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में किसी प्रकार की बाधा नहीं रहेगी। उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से वे बेहद खुश हैं। आयते ने जिला प्रशासन और आधार सेवा केंद्र के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधार सेवा केंद्र की सुविधा से उनकी बड़ी परेशानी दूर हो गई है। अब वे बिना किसी कठिनाई के शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। यह पहल ग्रामीण नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags:    

Similar News