जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई

Update: 2026-05-19 07:11 GMT

बस्तर। जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। सीएम साय ने बताया, आज जगदलपुर में आयोजित हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को पुष्पगुच्छ एवं यहां के पारंपरिक बेल मेटल से सृजित प्रभु श्री राम जी की कलाकृति भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया।

गृह मंत्री के दृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट नीति और संकल्पित प्रयासों से बस्तर आज नक्सलवाद के दौर से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है।

यहां आहूत मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक बस्तर सहित पूरे क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर समन्वय और जनकल्याण को नई दिशा देने वाली सिद्ध होगी। 5 दशकों तक नक्सलवाद के कारण मुख्यधारा के विकास से अछूते रहे बस्तर में आज इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हम सभी के लिए गर्व और विश्वास का विषय है।



Tags:    

Similar News