किशोर की मौत, होली खेलने के बाद दोस्ती संग गए थे नहाने

छग

Update: 2022-03-19 09:07 GMT

सांकेतिक फोटो 

महासमुंद। होली खेलकर नहाने तालाब गए किशोरों की टोली में तीन किशोर डूब गए, जिनमे दो की हालत गम्भीर है, वहीं एक की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरोंडाबाज़ार की है।  सुबह होली खेलने के बाद केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत किशोरों की टोली नहाने के लिए जिला मुख्यालय से सात किमी दूर ग्राम बरोंडा बाजार के तालाब पहुचे। यहां नहाने के लिए किशोर कूद गई।

खास बात यह है कि इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था। तीन किशोर गहरे पानी मे चले गए। डूबते किशोरों को देखकर साथ गए अन्य शोर मचाया। तब रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रुके और सहायता करने आगे बढ़े। ग्रामीणों ने गम्भीर स्थिति में तीन किशोरो को बाहर निकाला। दुपहिया से इन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां केंद्रीय विद्यालय कक्षा 12 वी के छात्र कलश वाघमारे 17 को मृत घोषित किया गया। जबकि गम्भीर रूप से घायल लक्ष्य चन्द्राकर पुत्र आलोक चन्द्राकर को रायपुर रिफर किया गया। वहीं दिव्यांशु कर्माकर का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।


Tags:    

Similar News