पचपेड़ी नाका से सटे न्यू पंचशील नगर में किशोर की हत्या

Update: 2026-04-28 01:35 GMT

रायपुर। पचपेड़ी नाका से सटे न्यू पंचशील नगर इलाके में एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय रहवासियों ने आधी रात सिविल लाइन थाने का घेराव भी किया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaaserishta.com पर।  

Tags:    

Similar News