शिक्षक ने पति से अलग रह रही महिला के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

छग का मामला

Update: 2024-03-17 02:56 GMT

जशपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राम कुमार कश्यप(33) जांजगीर चांपा में सहायक शिक्षक प्राथमिक के पद पर पदस्थ है। पीड़िता की शादी आठ वर्ष पूर्व दूसरे व्यक्ति के साथ हुई थी। पति द्वारा मारपीट करने पर वह मायके अकलतरा में रह रही थी।

इसी दौरान राम कुमार कश्यप महिला से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। फिर शादी का झांसा देकर महिला को कोतवा ले आया और किराए के मकान में एक साल उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया। थाना बागबहार में केस डायरी भेजी गई। जांच के बाद आरोपी राम कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा दिया गया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।  

Tags:    

Similar News