Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में थाना उरला पुलिस ने लोहे की तलवार लेकर आम जनता को डराने धमकाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 इंच लंबी तलवारनुमा धारदार हथियार जब्त की है। आरोपी की पहचान माइकल मसील उर्फ लाला, पिता प्रभू मसीह, उम्र 28 साल, निवासी गणेश चौक चरोदा थाना भिलाई 3, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। दिनांक 23 सितंबर 2025 को उरला थाना उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पेट्रोलिंग के दौरान, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आर्शीवाद चैक के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस ने मौके पर गवाह कुलदीप वर्मा और बीरू सारथी को साथ लिया और धारा 179 बी एन एस एस के तहत नोटिस जारी कर उनकी सहमति प्राप्त की।
आरोपी और हथियार जब्ती
पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के हाथ में धारदार तलवारनुमा हथियार पाया गया। आरोपी से नाम-पता पूछने पर उसने माइकल मसील उर्फ लाला बताया। तलवार की कुल लंबाई 15 इंच थी। आरोपी तलवार रखने का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तलवार को गवाहों की मौजूदगी में जप्त कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध करने का दोषी पाया गया।
कानूनी कार्रवाई
उरला थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 47(1) बी एन एस एस के तहत सूचना परिजन को दी। साथ ही धारा 48(1) और 48(2) बी एन एस एस के तहत गिरफ्तारी की पुष्टि की। तलवार की जब्ती और आरोपी की गिरफ्तारी की फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग धारा 105 बी एन एस एस के तहत की गई। उपनिरीक्षक और पेट्रोलिंग टीम ने आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंसक कृत्यों को रोकने के उद्देश्य से कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला कोई भी व्यक्ति कानूनी कार्यवाही के दायरे से बाहर नहीं रह सकता।