सुशासन तिहार: अब सरकार खुद आ रही है आपके द्वार!: बृजमोहन अग्रवाल

छग

Update: 2025-04-10 13:58 GMT
Raipur. रायपुर। 8 से 11 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में चल रहे "समाधान शिविर अभियान" के अंतर्गत आज रायपुर के खूबचंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लेकर स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, और राशन कार्ड जैसी जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता दी गई। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी मौके पर ही दिए गए।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के "जनसेवा और सुशासन" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल मानी जा रही है। शिविर में महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद दुर्गा यादराम साहू एवं ममता सोनू तिवारी, निगम आयुक्त विश्वदीप साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। राज्य की भाजपा सरकार ने जनता को भरोसा दिलाया है कि वह हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Tags:    

Similar News