रायपुर कोर्ट परिसर में पुलिस की अचानक चेकिंग, 100 से अधिक जवान शामिल, गिरफ्तारी भी

जेल भेजा गया.

Update: 2026-05-14 14:28 GMT

रायपुर: न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध एवं उपद्रव की घटनाओं की रोकथाम हेतु डीसीपी सेंट्रल जोन एवं क्राइम के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर न्यायालय परिसर में आकस्मिक चेकिंग की गई। अभियान में मध्य जोन के विभिन्न थाना स्टाफ, एसीसीयू, पुलिस लाइन के 100 से अधिक जवान एवं बीडीएस टीम शामिल रही।

चेकिंग के दौरान न्यायालय परिसर में संदिग्ध रूप से घूमते एवं उपद्रव की आशंका वाले निम्न व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई —
1. आशुतोष साहू उर्फ अमन, पिता — उम्र 20 वर्ष, निवासी दलदल सिवनी, पंडरी, रायपुर।
2. विराज सेन्द्रे, पिता चित्रोलाल सेन्द्रे — उम्र 22 वर्ष, निवासी आमापारा, आजाद चौक, रायपुर।
3. भुवनेश्वर चौधरी उर्फ बिट्टू, पिता राजू चौधरी — उम्र 19 वर्ष, निवासी झण्डा चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
4. गोलू नेताम उर्फ कामता, पिता फुलचंद नेताम — उम्र 30 वर्ष, निवासी कुशालपुर, पुरानी बस्ती, रायपुर।
5. पवन कोसरिया, पिता साहेब दास — उम्र 21 वर्ष, निवासी बाना गुमा, खरोरा, रायपुर।
6. दुन्नो कुल्हरिया, पिता रफीक कुल्हरिया — उम्र 21 वर्ष, निवासी ओवरब्रिज के पास, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
उक्त सभी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसीपी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। इसी अभियान के दौरान आकस्मिक चेकिंग में मयंक सोनी, पिता राजेश सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी फोकटपारा, देवेन्द्र नगर, रायपुर एवं विनोद सारथी, पिता लक्ष्मण सारथी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बांसटाल के पास, गोलबाजार, रायपुर के पास तलाशी के दौरान अवैध रूप से चाकू रखना पाया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे से 01-01 नग चाकू जप्त कर थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
Tags:    

Similar News