सूरजपुर : 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक जिले में मनाया जायेगा सतर्कता सप्ताह

Update: 2020-10-25 14:22 GMT

सूरजपुर। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देषन में संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर से जानकारी अनुसार भारत सरकार, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के मार्गदर्षन में 27 अक्टूबर 2020 से 02 नवम्बर 2020 तक सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा। जिसका विषय सर्तक भारत समृद्ध भारत है। इस संबंध में जिले के समस्त जिला कार्यालय प्रमुखों को सर्तकता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस अर्थात् 27 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11ः00 बजे कोविड-19 महामारी के संक्रमण के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी दिषा निर्देष का पालन करते हुए आयोजन किये जाने कहा गया है।

Tags:    

Similar News