धमतरी। आज पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस जनदर्शन का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम रहा जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सड़क दुर्घटना, आपसी पैसे का लेन देन चेक संबंधी, बेटे के द्वारा माता पिता के साथ मारपीट, जमीन संबंधी मामला,न्यायालय में चल रहे मामले ,पति पत्नी का आपसी मामले,रामपुर वार्ड में अटल आवास के महिलायें शराब बेचने के संबंधमें एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए थाना प्रभारियों को तत्काल निर्देशित किया गया।

जनदर्शन के दौरान साथ आये बच्चों को पुलिस अधीक्षक द्वारा चाकलेट बिस्किट दिया गया जिससे बच्चों बहुत खुश हुए।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा पूर्व में भी जन समस्याएं सुनकर त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जाता रहा है।

दूसरा जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे।

आज के जनदर्शन में निरीक्षक रीना नीलम कुजूर,सुबेदार रेवती वर्मा मिडिया कर्मी एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

Tags: