जन समस्या निवारण शिविर में सुनील चेलक का मौके पर बना ड्राइविंग लाइसेंस

छग

Update: 2026-05-15 16:27 GMT
Raipur रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक आंरग अंतर्गत नगर पंचायत समोदा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में रायपुर निवासी सुनील चेलक का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल बनाकर प्रदान किया गया।

चेलक को उनके मित्र से सुशासन तिहार के बारे पता चला। जानकारी मिलते ही उन्होंने सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में जाकर लाइसेंस हेतु आवेदन किया। आवेदन करने के 10 मिनट के भीतर उनका लाइसेंस बन गया, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
Tags:    

Similar News