जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa । जिले में नवविवाहित युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या Suicide कर ली। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दि या है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के कापन गांव की है।

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम प्रकाश कश्यप (28) है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि युवक प्रकाश कश्यप की अभी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। 3 दिन पहले वह अपनी पत्नी से मिलने रायगढ़ गया हुआ था। जहां तीन दिन रुकने के बाद 18 जुलाई की शाम को अपने घर पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।

नैला चौकी उप थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 7 बजे जब घर के लोगों ने देखा फांसी के फंदे से प्रकाश कश्यप लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतरा गया। कमरे की तलाशी ली गई मगर कोई संदेह जैसी बात सामने नहीं आई और न ही सुसाइड नोट मिला है। chhattisgarh

Tags: