अचानक अस्पताल की छत का प्लास्टर नीचे गिरा, मची अफरा-तफरी

छग

Update: 2022-08-14 16:00 GMT
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजो की जान उस समय संशय में आ गई जब मूसलाधार बारिश के बीच अस्ताल की छत का प्लास्टर वार्ड में गिरने लगा।मरीज बेड़ छोड़कर वार्ड से भागने लगे। मरीजों में असुरक्षा की स्थिति ऐसी रही कि अधिकारियों के कहने पर भी वे वहां लौटने को तैयार नहीं थे। मरीजों ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। ये अस्पताल अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है। यही स्थिति कुआकोंडा अस्पताल की भी है। यहां भी वर्षा में छत टपक रही है। छिपाने के लिए अस्पताल की बाहरी दीवारों पर रंग रोगन कर दिया गया है।
कुआकोंडा नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्वीकृति भी मिल गई है। ये स्वीकृति करीब साल भर पहले मिल चुकी है पर अस्पताल भवन बनने के लिए राजस्व विभाग अभी तक जमीन का आवंटन नही कर पाया है। जिसकी वजह से नया अस्पताल भवन जो करीब पांच करोड़ की लागत से पांच एकड़ में बनना है। दंतेवाड़ा में जिला मुख्यालय का अस्पताल हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रो के अस्पताल ,यहां अव्यवस्थाओं की स्थिति है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल की दशा सुधारने कलेक्टर विनीत नंदनवार लगातार अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। यहां सात दिवस के लिए सात अलग-अलग अधिकरियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Tags:    

Similar News

-->