वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना का आकस्मिक निधन,CM साय ने जताया शोक

छग

Update: 2025-11-01 17:45 GMT
New Raipur. नया रायपुर। राजधानी नया रायपुर से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां वी.वी.आई.पी ड्यूटी के दौरान पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना का आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना की खबर लगते ही पूरे पुलिस विभाग और प्रशासनिक तंत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अचानक फुलजेन्स पन्ना की तबीयत बिगड़ गई। ड्यूटी पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। फुलजेन्स पन्ना एक समर्पित और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वे लंबे समय से रायपुर पुलिस में सेवा दे रहे थे और अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते थे। उनके निधन से न केवल पुलिस विभाग बल्कि उन्हें जानने वाले सभी लोग स्तब्ध हैं। इस दुखद घटना पर राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फुलजेन्स पन्ना का जाना पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Tags:    

Similar News