भोजपुरी गाने में स्टूडेंट्स ठुमके, प्राचार्य सस्पेंड

छग

Update: 2026-02-18 09:55 GMT

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के रामानुजगंज के रामचंद्रपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मंच पर भोजपुरी गाने पर डांस किया था।

इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में कार्यक्रम के संचालन और निगरानी को लेकर प्रशासनिक लापरवाही सामने आने पर विद्यालय के प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



Tags:    

Similar News

null